Fatehpur Fire: फतेहपुर में पटाखा मंडी में लगी भीषण आग, कई घायल, इलाके में हड़कंप

Fatehpur Fire: फतेहपुर में पटाखा मंडी में लगी भीषण आग, कई घायल, इलाके में हड़कंप

यूपी के फतेहपुर जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर इलाके में एमजी कॉलेज के पास स्थित अस्थायी पटाखा मंडी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही पलों में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज धमाकों और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई, दुकानदार और ग्राहक जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

पटाखा मंडी दिवाली से पहले हर साल एमजी कॉलेज के पास लगती है, जहां बड़ी संख्या में व्यापारी अस्थायी दुकानें लगाकर पटाखों की बिक्री करते हैं। प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा के इंतज़ाम के निर्देश दिए थे, लेकिन हादसे ने इन तैयारियों की पोल खोल दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या किसी पटाखे के चलते हादसा होने की है। फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया गया है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और पूरी घटना की मैजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी। साथ ही दुकानदारों और आम लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img