पुलिस कमिश्नर के नाम पर धमकाया, गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। थाना बीटा 2 क्षेत्र में एक बार मैनेजर और स्टॉफ को पुलिस कमिश्नर के नाम पर धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपीने शराब के नशे में बार मैनेजर और स्टॉफ को एनकाउंटर में गोली मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वेनिस मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में मैनेजर के पद पर काम करता है। 17 अप्रैल को जब वह ड्यूटी पर था तो रोहित सोनी उसके रेस्टोरेंट पर आया। वहां उसने जमकर शराब पी और खाना खाया। जब स्टॉफ ने पैसा मांगा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। मैनेजर आशीष ने समझाने की कोशिश की तो आरोपी ने कहा कि तुम मुझे जानते नहीं हो, मैं पुलिस कमिश्नर का जानकार हूं, ज्यादा बोलोगे तो कार से पिस्तौल निकालकर गोली मार दूंगा। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी काफी समझाने के बाद भी नहीं माना। इसके बाद आरोपी उन्हें और सभी स्टॉफ को एनकाउंटर में गोली मारने की भी धमकी दी। जल्द ही सभी गोली लगवाता हूं। इसके बाद माल की सिक्योरिटी को बुलाया गया और उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित के मुताबिक चुनाव के कारण वह शिकायत करने थाने नहीं आ सका। अब उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मैनेजर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी रोहित सोनी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है और नशेड़ी है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img