पारस टियारा सोसाइटी के लोगों ने किया प्रदर्शन

अमर सैनी

नोएडा: मतदान समाप्त होने के बाद एक बार फिर नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में प्रदर्शन शुरू हो गया है। अधिकतर सोसाइटी में एओए को लेकर विवाद हो रहा है। निवासियों का आरोप है कि अपार्टमैंट ऑनर एसोसिएशन (एओए) का समय पूरा होने के बावजूद चुनाव नहीं कराया जा रहा है।ऐसा ही एक मामला सेक्टर-137 स्थित पारस टियारा सोसाइटी का है। यहां के निवासियों ने पटवा बोर्ड 2023-24 (एओए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि बोर्ड मनमाने ढंग से निवासियों से अत्यधिक मेंटेनेंस शुल्क वसूल रहा है और उनके मौलिक अधिकारों का हनन कर रहा है।

पारस टियारा सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि वे पहले भी पहले भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए जा चुके हैं, लेकिन एओए की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसलिए अब जनांदोलन का रूप लिया गया है। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और बड़ा होगा। उन्होंने बताया कि मुख्य मांगों में कॉमन एरिया मेंटेनेंस (CAM) दर में अनुचित वृद्धि रोकना। नए एओए का गठन करना, आय-व्यय का लेखा-जोखा सार्वजनिक करना, असुरक्षित फ्लैट मालिकों के अधिकारों की रक्षा और बिल् डर से IMf फंड लेना। निवासियों ने आरोप लगाया है कि बोर्ड उनके पैसों से मानहानि के नोटिस भेजकर उन्हें डराना-धम काता है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि 9 पदाधिकारियों में से पांच ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन बचे हुए लोग अभी भी पद पर बैठे है। निवासियों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता समझकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img