Faridabad Crime: बल्लभगढ़ में कब्जे को लेकर खूनी झड़प, छह लोग गंभीर घायल

Faridabad Crime: बल्लभगढ़ में कब्जे को लेकर खूनी झड़प, छह लोग गंभीर घायल

रिपोर्ट: संदीप शर्मा

Faridabad Crime:  फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब बेखौफ बदमाशों ने एक परिवार पर उस वक्त हमला कर दिया जब वे लोग अपने ही प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचे थे। यह सनसनीखेज वारदात बल्लभगढ़ के सुभाष कॉलोनी हरी विहार में दोपहर के समय हुई, जहां पलवल के रहने वाले परिवार को लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और हथियारों के बल पर बेरहमी से पीटा गया। हमले में परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। दो की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें दिल्ली के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच छह घायल लोग अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। डॉक्टरों ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली भेज दिया, जबकि बाकी का इलाज बल्लभगढ़ में किया जा रहा है। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

घटना की जड़ एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर है। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष लंबे समय से उस जमीन पर नजर गड़ाए हुए था। जैसे ही प्लॉट मालिक को कब्जे की भनक लगी, वह अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा और प्लॉट पर चारदीवारी का काम शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी पक्ष ने करीब 25 से 30 लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और पत्थरों से परिवार पर हमला बोल दिया। इस जानलेवा हमले में प्लॉट मालिक सहित परिवार के छह सदस्य घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों की मंशा पहले से ही कब्जा करने की थी और जैसे ही उन्होंने काम शुरू किया, उन पर हमला कर दिया गया। अब पीड़ित परिवार पुलिस से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

इस पूरे मामले पर बल्लभगढ़ आदर्श नगर थाने के एडिशनल प्रभारी मनोज कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img