Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

संतान की सुख-समृद्धि व लंबी आयु के लिए माताओं ने रखा व्रत।

संतान की सुख-समृद्धि व लंबी आयु के लिए माताओं ने रखा व्रत।
शहर में गुरुवार को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया गया। माताओं ने श्रद्धा व आस्था के साथ व्रत रखा।

अमर सैनी

नोएडा। शहर में गुरुवार को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया गया। माताओं ने श्रद्धा व आस्था के साथ व्रत रखा। सुबह से ही माताओं ने घर पर पूजा-अर्चना कर संतान की लंबी आयु व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। शाम को तारों को जल देकर व्रत पूरा किया। दिन में माताओं ने अहोई अष्टमी की कथा सुनी।

महिलाओं ने सुबह से शाम तक निर्जला व्रत रखा। शाम 5:40 से 7 बजे तक पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान अहोई माता की कथा सुनी गई। साथ ही मिट्टी के घड़े से जल चढ़ाकर व आरती कर जल पीकर व्रत तोड़ा। माताओं ने घर से दूर अपने बच्चों से वीडियो कॉलिंग कर व्रत तोड़ा। बदलती मानसिकता ने कई परंपराओं व मान्यताओं को भी बदल दिया है। अहोई अष्टमी व्रत माताएं अपने पुत्रों की लंबी आयु के लिए रखती थीं जो वंश को आगे बढ़ाएंगे लेकिन समय के साथ लोगों की सोच बदल गई और अब वे अपनी बेटियों के लिए यह व्रत रखने लगे हैं। शहर में भी कई महिलाओं ने अपनी बेटियों के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखा और उनकी लंबी उम्र, उज्ज्वल भविष्य और समृद्ध जीवन की कामना की। सेक्टर-75 में रहने वाली निधि का कहना है कि उन्होंने शादी के बाद से ही अपनी बेटियों के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखा है। उनका कहना है कि वह पिछले 8 सालों से अपनी बेटियों नितिया और काव्या के लिए यह व्रत रख रही हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *