Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व मंत्री लखन सिंह पाल ने गुरुवार को बुलंदशहर रोड स्थित पूर्व नगर अध्यक्ष हसीन चौधरी के कार्यालय पर पंचायत कर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पीडीए अभियान की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पीडीए अभियान के तहत 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, पीड़ित और शोषित वर्गों को राजनीतिक एवं सामाजिक हिस्सेदारी दिलाना है जो विकास की दौड़ में पीछे छूट गए हैं। सपा कार्यकर्ता इस अभियान के तहत गांवों और कस्बों में छोटी-छोटी बैठकें आयोजित कर स्थानीय मुद्दों, बेरोजगारी, महंगाई और आरक्षण जैसे विषयों पर लोगों से चर्चा कर रहे हैं। इस अभियान से पूरे प्रदेश में युवा और छात्र प्रतिदिन जुड़ते जा रहे हैं।
इससे पहले नगर के मेरठ तिराहा स्थित डॉ. अंबेडकर प्रतिमा के पास कार्यकर्ताओं ने प्रभारी का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रभारी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सपा जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह जाटव ने बताया कि पीडीए अभियान का मुख्य उद्देश्य उपेक्षित वर्गों को एकजुट करना और पार्टी के जनाधार को जनता में मजबूत करना है। साथ ही मोबाइल ऐप और ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को पार्टी से जोड़कर पीडीए परिवार का विस्तार भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर सपा नेता ललित सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष हसीन चौधरी, इकबाल कुरैशी, रिजवान अहमद, जयवीर सिंह, शालू जौहरी, अंजू सिंह, मुन्नी देवी, अब्दुल खान, दिनेश जाटव, आस मोहम्मद, अरुण ढाका, आमिर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


