Chamoli : टीएचडीसी टनल में फंसे 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी गौरव कुमार मौके पर, राहत कार्य जारी

Chamoli : पीपलकोटी के मायापुर क्षेत्र में स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भर जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना और अन्य संबंधित टीमें मौके पर मौजूद हैं। टनल में फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन के अनुसार टनल में कुल 22 लोगों के फंसने की सूचना थी। अब तक 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। शेष लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और रेस्क्यू टीमों से स्थिति की जानकारी ली और बचाव कार्यों को पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं तथा पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img