Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

नोएडा में एनईए ने मतदाताओं को किया जागरूक 

नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (NEA) के अध्यक्ष विपिन मल्हन अपनी टीम के साथ मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत औद्योगिक सेक्टर का भ्रमण किया
नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (NEA) के अध्यक्ष विपिन मल्हन अपनी टीम के साथ मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत औद्योगिक सेक्टर का भ्रमण किया

अमर सैनी

नोएडा: नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (NEA) के अध्यक्ष विपिन मल्हन अपनी टीम के साथ मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत औद्योगिक सेक्टर का भ्रमण किया। इस दौरान विपिन अपनी टीम के साथ सेक्टर 10 स्थित C-450 में करन गुप्ता की कंपनी में पहुंचे। यहां उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विपिन मल्हन ने कहा कि आप लोग वोट डालने अवश्य जायें । आपका एक वोट बहुत क़ीमती है इसकी ताक़त को समझें । पूर्व में नोएडा गौतमबुद्ध नगर में मतदान का प्रतिशत 47% और 48% रहना बड़े दुर्भाग्य की बात है ये प्रतिशत बहुत कम है। गौतमबुद्ध नगर जो सरकार को रेवन्यू देने में अव्वल है, उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहे जाने वाला शहर जब मतदान में फिसड्डी रह जाता है तो दुख होता है। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों को अपना मत डालने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इस बार नोएडा गौतमबुद्ध नगर को मतदान प्रतिशत में भी अव्वल रखने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर एनईए से महासचिव वी के सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, धर्मवीर शर्मा, कोषाध्यक्ष शरद जैन, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, संदीप अग्रवाल, ओम प्रकाश, मो. इकराम, कार्तिक मिश्रा और मो. साजिद मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *