Greater Noida Crime: पैरामाउंट सोसाइटी लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार, सोना और विदेशी करेंसी बरामद

Greater Noida Crime: पैरामाउंट सोसाइटी लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार, सोना और विदेशी करेंसी बरामद

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र स्थित पैरामाउंट सोसाइटी में महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी लूटने वाले चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान, सोने के आभूषण, विदेशी करेंसी और अन्य चोरी का माल भी बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार 5 जुलाई की रात आरोपियों ने पैरामाउंट सोसाइटी में एक महिला को बंधक बनाकर घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी लूट ली थी। इसी दौरान एक अन्य घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी शातिर अपराधी हैं। आरोपी वीरपाल के खिलाफ 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि विजय पेशे से कैब चालक है और उसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। अर्जुन और अवधेश पर भी विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि कैब चालक विजय ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी लूट की साजिश रची थी। 4 और 5 जुलाई की रात आरोपियों ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को भेदते हुए तार काटे और दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद एक घर में लूट और दूसरे घर में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सोने के आभूषण, विदेशी मुद्रा, चोरी और लूट का अन्य सामान, हथियार तथा वारदात में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अन्य जिलों में भी इसी प्रकार की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।

पीड़िता अर्पणा राय ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी और उनका अधिकांश सामान बरामद कर लिया जाएगा। एक अन्य पीड़ित परिवार ने भी पुलिस के कार्य की प्रशंसा की।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img