Police Encounter: नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद वाहन चोर गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पकड़ा गया

Police Encounter: नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद वाहन चोर गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी पकड़ा गया

नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके नाबालिग साथी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की स्विफ्ट डिजायर टैक्सी, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से भाग निकला। पीछा करने पर आरोपी सेक्टर-42 के जंगल के पास कार छोड़कर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान भानु उर्फ सागर (22) निवासी सेक्टर-18 जेजे कॉलोनी, नोएडा के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कांबिंग अभियान के दौरान पुलिस ने उसके नाबालिग साथी को भी पकड़ लिया, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर अट्टा मार्केट से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि उसने 6 जुलाई को जीआईपी मॉल गेट के पास से स्विफ्ट डिजायर टैक्सी चोरी की थी। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img