भारत

Noida Rain: बारिश से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जलभराव, जगह-जगह लगा लंबा जाम

Noida Rain: बारिश से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जलभराव, जगह-जगह लगा लंबा जाम

नोएडा। कई दिनों की भीषण गर्मी और उमस के बाद मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जलभराव और ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या भी पैदा कर दी। करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं।

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर, कुलेसरा, 130 मीटर रोड और प्राधिकरण कार्यालय के आसपास सबसे अधिक जलभराव देखने को मिला। कई गोलचक्करों और मुख्य मार्गों पर भी पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के बाद शहर में जगह-जगह लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। दादरी के मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस को यातायात सामान्य कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मानसून से पहले जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावों की इस बारिश ने पोल खोल दी है। कई स्थानों पर नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहा।

प्रशासन का कहना है कि जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगाई गई हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button