Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : दिल्ली में 14वें जेम्स अवार्ड और महाराज अजमीढ़ जयंती का भव्य आयोजनLucknow : टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार- चयन आयोगHapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्री

सेक्टर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर हुई बैठक

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। सेक्टर-51 के सी ब्लॉक ब्लॉक बारात घर में रविवार को सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर बैठक हुई। बैठक में लोगों ने सेक्टर के अंदर जगह-जगह सीवर के मैनहॉल हो रहे ओवरफ्लो की समस्या को लेकर चर्चा की गई और समाधान की मांग की।
आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि सेक्टर में अधिक बैंकट हॉल बने होने के कारण सीवर की समस्या अत्यधिक बढ़ चुकी है, क्योंकि सीवर लाइन पुरानी हो चुकी है और लोड कई गुना बढ़ चुका है। समस्या से समाधान के लिए सिविल विभाग से मांग की गई कि सेक्टर के जितने भी बैंकट हॉल बने हैं, सभी की जांच होनी चाहिए और जिन्होंने भी ग्रीस ट्रैप नहीं बनवाई है, उन पर जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने बताया कि सेक्टर में किचन का कचरा भी सीधे सीवर लाइन में डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण भी नियमित सीवर की लाइनों की सफाई नहीं कर रहा है। इस वजह से समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है। सेक्टर के लोगों की तमाम समस्याओं पर प्राधिकरण के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने जल्द ही उच्चाधिकारियों के परामर्श के बाद समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *