Shiv Thakare ने Manisha Rani के ‘झलक दिखला जा’ विनर बनने पर कहा, ‘जिसके हाथ में ज्यादा पैसा…’

झलक दिखला जा 11 खत्म हो गया है. शो की विनर मनीषा रानी बन गई है. मनीषा रानी के विनर बनने पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. झलक के कंटेस्टेंट्स भी मनीषा रानी के विनर बनने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया है.

झलक दिखला जा 11 में इस बार बिग बॉस 16 के रनरअप शिव ठाकरे भी नजर आए थे. शिव एक बेहतरीन डांसर हैं.उन्होंने शो में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी थी. ऐसे में सभी को लग रहा था कि वो टॉप 3 तक को पहुंचेगें ही. हालांकि, वो शो के टॉप 5 तक में शामिल नहीं हो पाए थे और पहले ही एलिमिनेट हो गए थे. अब मनीषा रानी के विनर बनने पर शिव ने अपना रिएक्शन दिया है.

मनीषा रानी की जीत पर क्या बोले शिव ठाकरे?
टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में शिव ने मनीषा की जीत पर कहा है कि- वो डिजर्विंग बंदी है और मुझे लगता है कि जिसके हाथ में ट्रॉफी वो डिजर्विंग, जिसके हाथ में ज्यादा पैसा वो डिजर्वंग. ये कहने के बाद शिव हंसने लगते हैं.

इसके बाद शिव ने अपनी जर्नी को लेकर कहा- मैं बहुत कुछ सीखकर जा रहा हूं. मैं कहता हूं कि अपनी जर्नी बहुत लंबी है और लंबी जर्नी के लिए भगवान ने रास्ता दिखाया है. ये वो रास्ता है मेरा, जैसे मैंने खतरों के खिलाड़ी फिर झलक दिखला जा किया.

शिव ने आगे कहा कि- झलक से बहुत कुछ सीखकर जा रहा हूं. मैंने वो सीखा, जो लोग पैसे देकर सीखते हैं. लेकिन यहां तो मुझे उसके लिए पैसे मिले हैं. हमारे इंडिया में म्यूजिक लगने के बाद लॉकिंग-पॉपिंग नहीं देखा जाता. ये देखा जाता है कि आप कितना दिल से परफॉर्म कर रहे हो. मैंने भी बस वही किया. दिल से परफॉर्म किया इसलिए शायद लोगों को मजा भी आया.

इन रिएलिटी शोज में नजर आए शिव ठाकरे
बता दे किं शिव ठाकरे झलक दिखला जा 11 से पहले खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आए थे. शिव ने अपने करियर की शुरुआत रोडीज से की थी. रोडीज के बाद शिव को बिग बॉस मराठी में देखा गया था. शिव इस शो के विनर भी बने थे. शिव को उनके फैंस काफी प्यार करते हैं और उन्हें स्क्रीन्स पर देखना चाहते हैं. ऐसे में अब फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं.

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img