Instagram यूजर्स के लिए खुशखबरी! Meta ने लॉन्च किए 5 नए फीचर्स: मैसेजिंग का बदल जाएगा अब अंदाज

इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए पांच नए फीचर्स पेश किए हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए मैसेज एडिट पिन करने से लेकर स्टीकर्स सेव करने और थीम बदलने की सुविधा पेश हुई है। अगर आप भी इंस्टाग्राम यूजर हैं तो प्लेटफॉर्म के सभी नए फीचर्स के बारे में जानना चाहिए। इस आर्टिकल में इन फीचर्स को इस्तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं।

इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। कंपनी ने अपने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हुए डायरेक्ट मैसेज के लिए कुछ नए फीचर्स रोलआउट किए हैं।

 इंस्टाग्राम के नए फीचर्स में एडिट मैसेज, चैट, पिनिंग, रीड रिसिप्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स को पेश किया गया है।

यूजर्स अब मैसेज भेजने के 15 मिनट तक इसे किसी गलती पर एडिट कर सकते हैं। इसके लिए भेजे हुए मैसेज को प्रेस कर होल्ड करना होगा। एक मेन्यू अपीयर होने के साथ edit पर क्लिक करना होगा।

बहुत जल्द इंस्टाग्राम पर तीन ग्रुप और 1:1चैट को पिन करने की सुविधा का फायदा लिया जा सकेगा।

किसी भी चैट को जरूरत के मुताबिक पिन किया जा सकता है। इसके लिए चैट को टैप कर होल्ड करना होगा और pin के ऑप्शन पर टैप करना होगा।

चैट में थीम्स

इंस्टाग्राम यूजर्स अब अपने मूड के हिसाब से चैट के लिए थीम सेलेक्ट कर सकेंगे। कंपनी ने कुछ नई थीम्स Love (soon to be animated), Lollipop, Avatar: The Last Airbender को पेश किया है।

थीम बदलने के लिए चैट नेम पर क्लिक करने के बाद थीम्स पर जाना होगा, जहां मनपसंद थीम को चुना जा सकता है।

इंस्टाग्राम यूजर्स अब डीएम में अपने फेवरेट स्टीकर्स को सेव कर सकते हैं। कोई भी नया स्टीकर पसंद आने पर इस प्रेस कर होल्ड करना होगा जिसके बाद यह स्टीकर्स में सेव हो जाएगा। अगली बार यह स्टीकर्स में टॉप पर नजर आएगा।

इसके अलावा, यूजर्स किसी मैसेज का रिप्लाई करने के दौरान stickers, GIFs, वीडियो, फोटो और वॉइस मैसेज को इस्तेमाल कर सकेंगे।

रीड रिसिप्ट

इंस्टाग्राम पर यूजर्स अब रीड रिसिप्ट को जररूत के मुताबिक ऑन और ऑफ कर सकते हैं। सेटिंग को चैट और स्पेसिफिक वन के लिए इनेबल कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले account settings पर आना होगा।

अब Messages और story replies पर टैप करना होगा।

अब Show read receipts पर टैप करना होगा।

अब यहां से टॉगल को ऑन या ऑफ कर सकते हैं।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img