Rashmika ने साउथ वर्सेस बॉलीवुड डिबेट में कहा, ‘इस बदलाव से मैं खुश हूं.’

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों सफलता की ऊंचाइयों पर है. ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ की ग्रैंड सफलता के बाद एक्ट्रेस कई सारी फिल्मों में नजर आने वाली हैं. वहीं इन दिनों वह ‘पुष्पा 2’ में को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इसी बीच रश्मिका ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बता की है. इसके साथ ही उन्होंने साउथ वर्सेस बॉलीवुड मुद्दे पर भी अपनी राय दी है.

पुष्पा 2 को लेकर कही ये बात

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका ने कहा कि ‘मैंने अभी अपने 22वीं फिल्म की शूटिंग पूरी की है. मैं इस चीज के लिए ग्रेटफुल हूं कि मैं कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हूं.’ वहीं पुष्पा के बारे में बात करते हुए रश्मिका ने कहा कि ‘सब सही चल रहा है. हमने शूटिंग के 50 दिन पूरे कर लिए हैं और अभी बहुत कुछ बाकी है. इस फिल्म को बनाने में काफी मेहनत की जा रही है. फिल्म के एक-एक किरदार पर बारीकी से काम किया जा रहा है और ये एक बहुत अच्छी बात है.’

साउथ वर्सेस बॉलीवुड के डिबेट पर रश्मिका का बयान

बता दें कि रश्मिका ने साउथ के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है. वहीं जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मुझे लगता है अब हम सभी को साउथ या बॉलीवुड नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा बोलना शुरू कर देना चाहिए. हम सभी एक जैसे हैं और हमारा काम भी एक जैसा ही है. मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि अब साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के बीच कोई बैरियर नहीं है. हम सब एक साथ मिलकर काम करते हैं. इस एक बदलाव से मैं बहुत ज्यादा खुश हूं.’

अगले पार्ट को लेकर दिया बड़ा हिंट

बता दें कि कुछ दिन पहले रश्मिका ने बातों बातों में पुष्पा 3 को लेकर एक बड़ा हिंट दिया था. उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस ने कहा था कि ‘यह एक ऐसी कहानी है, जिसका कोई अंत नहीं है. यह बेहद मजेदार है.’ वहीं सुकुमार की ‘पुष्पा फ्रेंचाइजी’ को लेकर फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन ने भी इसके अगले पार्ट पर मुहर लगा दिया है. एक्टर ने कहा था कि एक्टर ने कहा कि ‘आप निश्चित रूप से फिल्म के तीसरे पार्ट की उम्मीद कर सकते हैं.’ बता दें कि ‘पुष्पा 2-द रूल’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img