Uttar Pradesh : हापुड़ CDO श्रुति शर्मा ने कस्तूरबा विद्यालय और विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Hapur News : जनपद हापुड़ की मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुचेसर चौपाल का निरीक्षण किया। विद्यालय में 5 टॉयलेट और 5 बाथरूम का निर्माण आरईडी विभाग द्वारा कराया जा रहा है, जिन्हें यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालय में प्रतिदिन कूड़ा कलेक्शन करने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम उपेड़ा में सक्षम पेड़ा सीएलएफ का निरीक्षण किया गया, जिसमें 6 ग्राम संगठनों की सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए। सभी ग्राम पंचायतों में महिला बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में विकास खंड हापुड़ का निरीक्षण किया गया और ग्राम पंचायत अमीपुर नगोला एवं सरवा में लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित कराए गए तालाब का निरीक्षण किया गया। तालाब पर फेंसिंग करने, सौंदर्यीकरण करने तथा नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img