Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Environment Protection: कृष्णा नगर में विधायक डॉ. अनिल गोयल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, साइकिल चलाकर पहुंचे कार्यालय

Environment Protection

Environment Protection: कृष्णा नगर में विधायक डॉ. अनिल गोयल ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, साइकिल चलाकर पहुंचे कार्यालय

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती खपत के बीच कृष्णा नगर क्षेत्र से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल सामने आई है। कृष्णा नगर के विधायक डॉ. अनिल गोयल ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश देने के लिए अपने घर से कार्यालय तक साइकिल चलाकर पहुंचने का फैसला किया। उनकी इस पहल को इलाके में “ग्रीन संदेश” के रूप में देखा जा रहा है और स्थानीय लोग इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि देश में प्रदूषण कम करने और ऊर्जा बचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश के बाद अब जनप्रतिनिधि भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक डॉ. अनिल गोयल ने अपने क्षेत्र में ई-व्हीकल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की अनूठी पहल शुरू की है। उन्होंने खुद इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग शुरू किया है और लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल से कार्यालय पहुंचकर एक बड़ा संदेश दिया।

विधायक ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। लगातार बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि लोग अपनी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करें तो प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए “पर्यावरण संरक्षण” और “ऊर्जा बचत” के संदेश को हर व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है। इसी सोच के साथ उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि ई-व्हीकल न केवल प्रदूषण कम करने में मदद करते हैं बल्कि पेट्रोल और डीजल पर होने वाले खर्च को भी कम करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और छोटी दूरी के लिए साइकिल या पैदल चलने की अपील की।

आज सुबह जब विधायक साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे तो रास्ते में स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। कई लोगों ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह का उदाहरण पेश करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। युवाओं ने भी कहा कि वे अब छोटी दूरी तय करने के लिए बाइक और कार की जगह साइकिल का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण लगातार चिंता का विषय बना हुआ है और ऐसे समय में नेताओं द्वारा पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना बेहद जरूरी है। लोगों का मानना है कि यदि जनप्रतिनिधि स्वयं इस तरह की पहल करेंगे तो आम जनता भी निश्चित रूप से प्रेरित होगी।

विधायक डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति की है। यदि सभी लोग मिलकर प्रयास करें तो दिल्ली सहित पूरे देश में प्रदूषण की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उनकी इस पहल को क्षेत्र में स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें