उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : भाजपा की जीत पर हापुड़ जिला कार्यालय में बांटी गई मिठाई, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Hapur News : भाजपा जिला कार्यालय हापुड़ पर प्रचंड जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों में मिली जीत ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनता का आशीर्वाद आज भी भाजपा के साथ है। उन्होंने इसे आम कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए सभी को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश राणा, जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी, कपिल सिंघल, राहुल उपाध्याय, मोहन सिंह, विनोद गुप्ता, अमित शर्मा, जयभगवान शर्मा, पायल गुप्ता, राजसुंदर तेवतिया, पवन सैनी, सतपाल यादव, राजेश शर्मा, सन्नी तोमर, प्रशांत त्यागी, तरुण चौहान, मुदित गोयल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button