उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida Truck Fire: पार्किंग में खड़े 3 ट्रकों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Greater Noida Truck Fire: पार्किंग में खड़े 3 ट्रकों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बड़ी आग की घटना सामने आई, जहां पार्किंग में खड़े तीन ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के मुताबिक, बादलपुर गांव के पास बनी एक पार्किंग में कई ट्रक खड़े थे, तभी पास में लगे कूड़े के ढेर में सुलग रही आग तेज हवा के कारण फैल गई और ट्रकों तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तीनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार दोपहर करीब 2:45 बजे घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत फायर टीम को रवाना किया गया। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन तब तक तीनों ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button