Greater Noida Crime: पड़ोसी विवाद में चली गोली, 50 वर्षीय जीवन किशोर की मौत, आरोपी की तलाश में 5 पुलिस टीमें जुटीं

Greater Noida Crime: पड़ोसी विवाद में चली गोली, 50 वर्षीय जीवन किशोर की मौत, आरोपी की तलाश में 5 पुलिस टीमें जुटीं

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में पड़ोसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। अच्छेजा छपरौला स्थित रॉयल सिटी में 50 वर्षीय जीवन किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार, जीवन किशोर को गोली लगने के बाद परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पड़ोसी विशाल कश्यप और उसके साथी विक्की पर हत्या का शक है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के बाद पूरे इलाके को घेरकर पुलिस टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए 5 विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई हैं।

एडीसीपी सेंट्रल स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है। आरोपियों की तलाश में लगातार पुलिस कार्रवाई जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस पड़ोसी विवाद के पीछे की वजह, गोली चलाने की परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद रॉयल सिटी और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Encounter Greater Noida: दादरी में पुलिस मुठभेड़, लूट का वांछित आरोपी शाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img