Greater Noida Lift Accident: मिग्सन ट्विंस सोसायटी में खराब लिफ्ट के चलते 20 मिनट तक फंसे 6 लोग, मेंटेनेंस पर उठे सवाल

Greater Noida Lift Accident: मिग्सन ट्विंस सोसायटी में खराब लिफ्ट के चलते 20 मिनट तक फंसे 6 लोग, मेंटेनेंस पर उठे सवाल

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा की मिग्सन ट्विंस सोसायटी में लिफ्ट खराब होने से बड़ा हादसा टल गया। सोसायटी के SUN-7 टावर की लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई, जिसके चलते उसमें सवार करीब छह लोग लगभग 20 मिनट तक अंदर फंसे रहे। लिफ्ट में फंसे लोगों के बीच काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, लिफ्ट अचानक खराब होकर रुक गई थी। इसके बाद अंदर मौजूद लोगों ने मदद के लिए आवाज लगाई और सोसायटी के अन्य निवासियों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

गनीमत रही कि इस दौरान लिफ्ट में फंसे किसी भी व्यक्ति के बेहोश होने या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली। हालांकि अचानक लिफ्ट बंद होने की घटना से लोगों में डर और नाराजगी देखने को मिली।

सोसायटी निवासियों ने लिफ्ट के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए लिफ्ट का नियमित मेंटेनेंस बेहद जरूरी है, लेकिन लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

निवासियों ने सोसायटी प्रबंधन से खराब लिफ्ट व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लिफ्ट जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

फिलहाल घटना के बाद सोसायटी में लिफ्ट की जांच और मेंटेनेंस को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, निवासियों ने प्रबंधन से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

 

 

Encounter Greater Noida: दादरी में पुलिस मुठभेड़, लूट का वांछित आरोपी शाकिर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img