Noida petrol shortage: युद्ध का असर दिखने लगा: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कई पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ ईंधन

Noida petrol shortage: युद्ध का असर दिखने लगा: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कई पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ ईंधन
नोएडा। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और Iran, United States और Israel के बीच जारी टकराव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। रविवार को Noida, Greater Noida और Ghaziabad के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति नहीं पहुंची, जिससे कई स्थानों पर पेट्रोल खत्म हो गया।
पंप संचालकों के अनुसार जब उन्होंने पेट्रोलियम कंपनियों से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि सोमवार तक ईंधन की गाड़ियां पहुंचने की संभावना है। वहीं जिला आपूर्ति विभाग का कहना है कि ईंधन की कमी नहीं है, लेकिन ट्रांसपोर्ट से जुड़ी कुछ दिक्कतें सामने आई हैं। कंपनियों ने जल्द आपूर्ति सामान्य होने का आश्वासन दिया है।
युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई गई हैं। भारत में भी कीमत बढ़ने की आशंका के कारण शनिवार को कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। लोगों ने एहतियात के तौर पर अपनी गाड़ियों के टैंक फुल करवा लिए।
एक पेट्रोल पंप संचालक ब्रिजेश कुमार के अनुसार भारी भीड़ के कारण देर रात तक कई पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया। रविवार को नई सप्लाई नहीं पहुंचने के कारण पूरे दिन कई पंपों पर बिक्री बंद रही और वाहन चालकों को वापस लौटना पड़ा।
सोमवार तक आपूर्ति सामान्य होने का दावा
पंप संचालकों का कहना है कि गाजियाबाद के कुछ पंपों पर भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली। हालांकि पेट्रोलियम कंपनियों ने आपूर्ति बाधित होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है और सोमवार तक सप्लाई बहाल होने का भरोसा दिया है।
प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी Smriti Gautam का कहना है कि कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत बढ़ने की आशंका से इनकार किया है। उनके अनुसार ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और केवल परिवहन संबंधी समस्या के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है।




