Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

UP Board copy checking 2025: दो केंद्रों पर होगा यूपी बोर्ड की तीन लाख कॉपियों का मूल्यांकन

UP Board copy checking 2025: दो केंद्रों पर होगा यूपी बोर्ड की तीन लाख कॉपियों का मूल्यांकन

नोएडा। Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। जनपद में दो केंद्रों पर इंटर और हाईस्कूल की करीब तीन लाख कॉपियों की जांच की जाएगी। मूल्यांकन प्रक्रिया 1 अप्रैल तक चलेगी।

इसके लिए GGIC Sector 12 और Kumari Mayawati Government Girls Inter College को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। परिषद ने प्रक्रिया को पारदर्शी और गोपनीय बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक Rajesh Kumar Singh ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं या मूल्यांकन से जुड़ी किसी भी जानकारी को मौखिक, लिखित, डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से साझा करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। गोपनीयता भंग होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मूल्यांकन समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक ट्रक के साथ दो सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

मूल्यांकन कार्य की निगरानी के लिए जिले में एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा। दोनों केंद्रों पर करीब 400 से अधिक शिक्षक कॉपियों की जांच करेंगे। हर केंद्र पर जिलाधिकारी की ओर से स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराया जाएगा, जिसकी कनेक्टिविटी जिला और राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से होगी। मूल्यांकन कक्ष में शिक्षकों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। शिक्षकों और कर्मचारियों को संबंधित डीआईओएस कार्यालय द्वारा परिचय पत्र भी जारी किए जाएंगे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें