Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: मयूर विहार में थार ने स्कूटी सवार दो बुजुर्गों को मारी टक्कर, एक की मौत

Delhi Crime: मयूर विहार में थार ने स्कूटी सवार दो बुजुर्गों को मारी टक्कर, एक की मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब चिल्ला श्मशान घाट जा रहे दो बुजुर्गों को तेज रफ्तार थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 70 वर्षीय श्यामचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पड़ोसी सूरजमल वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूरजमल का इलाज मैक्स अस्पताल में जारी है।

मृतक के बेटे प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव में किसी की मृत्यु हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार के लिए वे शुक्रवार शाम करीब 5 बजे श्मशान घाट जा रहे थे। इसी दौरान डीएनडी रेड लाइट के पास अक्षरधाम से नोएडा की ओर जा रही तेज रफ्तार थार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक हिमांशु मौके से फरार हो गया।

घायल सूरजमल वर्मा के बेटे संजय वर्मा के अनुसार, आरोपी हिमांशु भी चिल्ला गांव का ही रहने वाला है और हादसे के वक्त नशे में था। टक्कर मारने के बाद उसने एक अन्य वाहन को भी टक्कर मारी। पुलिस ने श्यामचंद के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें