उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे का जोरदार स्वागत

Bulandshar News (अवनीश त्यागी) : उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के अभियान के तहत अविनाश पांडे के बुलंदशहर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। रविवार को बदायूं जाते समय बुलंदशहर से गुजर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का जगह-जगह फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया।

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में सिकंदराबाद टोल प्लाजा पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नगर के भूड़ चौराहे पर मनीष चतुर्वेदी, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, डॉ. इरफान और हिमाचल सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया।
मीडिया से बातचीत में अविनाश पांडे ने कहा कि एआई सबमिट में युवाओं के मुद्दों, ट्रेड डील और एपस्टिन फाइल को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा किया गया प्रदर्शन पूरी तरह उचित था। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना गलत नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर मजबूती से तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती की अपनी-अपनी राजनीतिक रणनीति है, लेकिन इंडिया गठबंधन अपने मूल उद्देश्यों पर कायम है। 2027 के चुनाव में अभी समय है और राजनीतिक परिस्थितियों में काफी बदलाव संभव है।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है, जबकि भाजपा धर्म और जाति की राजनीति कर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और एसआईआर पर मजबूती से नजर रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मीकि, डॉ. इरफान, शकील अहमद, नितिन भटनागर, हाजी फाजिल, साजिद गाजी, डॉ. जाकिर, भजनलाल विमल, शिवकुमार शर्मा, प्रो. टेकचंद, नईम मंसूरी, साजिद चौधरी, किशन चौधरी, तपन गौड़, विपुल कौशिक, दिनेश शर्मा, नितिन शर्मा, इशू शर्मा, राकेश भाटी, डॉ. शुजात, मनीष चतुर्वेदी, आदर्शदेव शर्मा, सचिन वशिष्ठ, मनोज शर्मा, लुकमान चौहान, पुष्पेन्द्र चौधरी, सिराज खान, हामिद खान, इस्लामुद्दीन, अल्लाह दिया, शोएब खान, पवन कुमार, सगीर अहमद, शेर खान, नरेश बाल्मीकि, नवाब सभासद, संजय शर्मा, सुभाष शर्मा, पूजा शर्मा, तुषार शर्मा, पवन जाटव, मनीष कुमार, हर्षवर्धन, राजेंद्र कुमार, साहिल शाह, तरुण गिरी, वीरेंद्र शर्मा, हाफिज और जीशान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





