Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Semiconductor Unit: ग्रेटर नोएडा में पीएम मोदी ने रखी सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला, बोले- भारत में तकनीकी क्रांति की शुरुआत

PM Modi Greater Noida, Semiconductor Unit India

Semiconductor Unit: ग्रेटर नोएडा में पीएम मोदी ने रखी सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला, बोले- भारत में तकनीकी क्रांति की शुरुआत

रिपोर्ट: अजीत कुमार

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास किया। यह परियोजना यमुना सिटी क्षेत्र में स्थापित की जा रही है और इसे देश के तकनीकी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखी और अपने संबोधन में कहा कि यह यूनिट भारत में तकनीकी क्रांति की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर आज के दौर में हर आधुनिक तकनीक की रीढ़ है, चाहे वह मोबाइल फोन हो, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, मेडिकल उपकरण या रक्षा क्षेत्र।

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर की भारी कमी हो गई थी, जिसके कारण कई बड़ी कंपनियों का उत्पादन प्रभावित हुआ और कुछ इकाइयों को बंद तक करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उस संकट ने भारत को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सोचने के लिए प्रेरित किया। भारत ने उस आपदा में अवसर खोजा और अपनी सेमीकंडक्टर निर्माण क्षमता विकसित करने का संकल्प लिया, जो अब साकार हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस यूनिट के शुरू होने से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूत स्थान मिलेगा और विदेशी निर्भरता कम होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से तकनीकी क्षेत्र में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख औद्योगिक और तकनीकी हब बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार बड़े निवेश आ रहे हैं और इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित हो रहा है।

इस सेमीकंडक्टर यूनिट से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, ऑटोमोबाइल, दूरसंचार और रक्षा क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही, युवाओं के लिए हाई-टेक सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें