सीईओ ने आवासीय भूखंड विभाग के प्रबंधक का वेतन रोका, कारण बताओ नोटिस जारी किया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालयों में अनुपस्थित रहने तथा कार्य के प्रति लापरवाही की सूचना मिलने पर आज नोएडा के सीईओ लोकेश एम ने आवासीय भूखंड विभाग का औचक निरीक्षण किया। सीईओ के निरीक्षण की भनक लगते ही अन्य विभागों में हड़कंप मच गया।

नोएडा प्राधिकरण के आवासीय भूखंड विभाग के निरीक्षण के दौरान सीईओ ने विभाग की कार्य प्रणाली में सुधार लाने के लिए विभिन्न निर्देश दिए तथा आवासीय भूखंड विभाग के पिछले निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का अनुपालन संतोषजनक न होने पर उन्होंने आवासीय भूखंड विभाग के प्रबंधक आलोक अग्रवाल का वेतन रोकने तथा शासकीय दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित एसीईओ को दिए।इसके अलावा सीईओ ने कई अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ को पता चला कि कार्यालय में 39 अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। इसके बावजूद उक्त अधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति उपस्थिति रजिस्टर में अंकित थी। पूर्व में भी कार्यालय निरीक्षण के दौरान उक्त कुछ कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए थे। इस पर सीईओ ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को आज अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।इसके अलावा निरीक्षण के दौरान सीईओ को कार्यालय परिसर के अंदर विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था बेहतर मिली।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img