Sambhal Violence: संभल हिंसा मामले में पत्थरबाजी और आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

Sambhal Violence: संभल हिंसा मामले में पत्थरबाजी और आगजनी का आरोपी गिरफ्तार

संभल के नखासा थाना पुलिस ने दीपा सराय निवासी अमान उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। आरोपी 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल में शामिल था और पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पत्थरबाजी और आगजनी के बाद वह भाग गया था। पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर उसकी तलाश शुरू की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपी का वीडियो पत्थरबाजी करते हुए सामने आया था, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। अमान ने पूछताछ में कई अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

अब तक इस मामले में 74 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। बवाल से जुड़े मामलों में संभल कोतवाली में पांच और नखासा थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। पुलिस इसी आधार पर कार्रवाई कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img