उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हाजियों के लिए वैक्सीनेशन कैंप आयोजित, 190 को लगाए गए टीके

Hapur News (शाहरुख़ खान) : हापुड़ में अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज वक्फ मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुलंदशहर रोड स्थित मदरसा जामिया अरबिया खादिम इस्लाम में हाजियों के लिए विशेष टीकाकरण एवं वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अनिवार्य टीके लगाकर स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार त्यागी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मंदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर नायब शहर काजी मौलाना असद कासमी, सोसाइटी के चेयरमैन मौ. दानिश कुरेशी तथा जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद आसिम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में हज यात्रियों को टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

हज कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त 205 हाजियों की सूची में से 190 हाजियों को कैंप में वैक्सीन एवं आवश्यक टीके लगाए गए। शेष 15 हाजियों को बृहस्पतिवार को पीपीसी कोठी गेट हापुड़ में टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान हज ट्रेनर परवेज आलम, हाजी नौशाद, हाजी मोहम्मद रिजवान और फजलुर्रहमान द्वारा हाजियों को हज यात्रा संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

कैंप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. योगेश गुप्ता डीआईओ, डॉ. राकेश कुमार यादव मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डॉ. इसरारूद्दीन मेडिकल ऑफिसर, डॉ. तुषार मावी मेडिकल ऑफिसर, डॉ. गुलफाम ज़हीर, अफजाल अहमद बीपीएम, मौ. कासिम वीसीसीएस, अनमोल शर्मा बीएमसी, अंसार खान बीएमसी यूनिसेफ, परवेज अहमद, बीएमसी रेशमा तथा डब्ल्यूएचओ की टीम का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा शिक्षा विभाग से हाजी फजलुर्रहमान, हाजी नौशाद अली, हाजी मोहम्मद रिजवान, हाजी आबिद अली, डॉ. अकील मलिक, हाजी अब्दुल जलील, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद इसरार, शादान अंसारी और कारी आबिद सहित अन्य लोगों ने भी कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button