Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ऑटोमोबाइल क्लस्टर में होंगे 8 भूखंड

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ऑटोमोबाइल क्लस्टर में होंगे 8 भूखंड
नोएडा प्राधिकरण सभी प्रमुख कार शोरूम को एक ही छत के नीचे लाने की तैयारी में है

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा प्राधिकरण सभी प्रमुख कार शोरूम को एक ही छत के नीचे लाने की तैयारी में है। इसके लिए सेक्टर-105 में ऑटोमोबाइल शोरूम क्लस्टर विकसित करेगा। ये क्लस्टर 12 हजार 596 वर्गमीटर लैंड पर बनेगा। ये लैंड एक्सप्रेस वे के सामने है। इस पर 4.0 एफएआर अनुमान्य है।

क्लस्टर बनाने के लिए इसको 8 भूखंड में बांटा गया है। जिसमें चार भूखंड ऑटोमोबाइल शो रूम के लिए, दो भूखंड रेस्टोरेंट के लिए एक भूखंड कामर्शियल के लिए है। यहां सभी पार्किंग की व्यवस्था न देकर एक अतिरिक्त भूखंड पर मल्टीलेवल कार पार्किंग या पज़ल पार्किंग को बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। यहां आने वाले लोग इसी पार्किंग में ही अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। प्राधिकरण ने बताया कि ऑटो शो रूम के लिए प्रस्तावित चार भूखंडों में 2231 वर्गमीटर से लेकर 2300 वर्गमीटर के है। वहीं रेस्टोरेंट के लिए 500-500 वर्गमीटर और कॉमर्शियल के लिए 271 वर्गमीटर भूखंड बनाया गया है। मल्टीलेवल कार पार्किंग 2261 वर्गमीटर पर बनाई जाएगी।।वर्तमान में अधिकांश ऑटोमोबाइल व आउटलेट शहर के सबसे व्यस्त रास्ते में से एक उद्योग मार्ग पर स्थित हैं। शोरूम में आने वाले लोग अपने वाहन सड़क किनारे पार्क कर देते हैं, जिससे सड़क पर अक्सर जाम लग जाता है, खासकर व्यस्त समय के दौरान। पिछले साल सड़क के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 49 करोड़ रुपए मंजूर करने के बावजूद, यहां कंपनी से निगोसिएशन नहीं होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका।

कई बड़े आउट लेट होंगे स्थनांतरित
इस समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण ने अब इन आउटलेट्स को सेक्टर 105 में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। जहां तीन तरफ चौड़ी सड़कें हैं। जिससे यहां जाम नहीं लगेगा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने कहा, “इस परियोजना में सभी ऑटोमोबाइल ब्रांड एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे, यहां एक समान और खूबसूरती से डिजाइन किए गए आउटलेट होंगे। आगंतुकों के लिए यहां पहुंचना आसान होगा और उचित पार्किंग व अन्य सुविधा उपलब्ध होंगी।

सेटबैक में दी जाएगी राहत
सेक्टर-105 में नियोजित इस भूखंड की कुल एरिया करीब 12 हजार 596 वर्गमीटर है। इसकी लंबाई 456 मीटर और चौड़ाई 19.96 मीटर है। प्राधिकरण के नियोजन विभाग का कहना है कि यदि इसमें सेटबैक दिया जाता है जो उक्त भूखंड की चौड़ाई महज 4.6 मीटर रहेगी। जिस पर कामर्शियल गतिविधि नहीं की जा सकती है। ऐसे में सेटबैक में राहत देने के लिए बोर्ड के सामने प्रस्ताव रखा गया है। जिस पर विचार किया गया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें