दिल्लीराज्य

Union Budget 2026: भारत समग्र स्वास्थ्य और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनेगा: आयुष मंत्री जाधव

Union Budget 2026: भारत समग्र स्वास्थ्य और वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनेगा: आयुष मंत्री जाधव

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026–27 में आयुष क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और भारत को समग्र स्वास्थ्य एवं वेलनेस का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में कई महत्वाकांक्षी घोषणाएं की गई हैं। आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने रविवार को बताया कि यह बजट एकीकृत, समावेशी और भविष्य-तैयार स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण के प्रति सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बजट में मेडिकल वैल्यू टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब स्थापित करने की योजना प्रस्तावित है, जिनमें आयुष केंद्रों को विशेष महत्व दिया गया है। इससे आयुर्वेद, योग, पंचकर्म और वेलनेस सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इसके साथ ही तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना का ऐलान किया गया है, जिससे आयुष शिक्षा और अनुसंधान को नई ऊंचाई मिलेगी।

आयुष फार्मेसियों और ड्रग टेस्टिंग लैब्स के उन्नयन से दवाओं की गुणवत्ता, प्रमाणन और निर्यात क्षमता बढ़ेगी। इससे औषधीय पौधों की खेती करने वाले किसानों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इसके अलावा जामनगर स्थित डब्ल्यूएचओ ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर को सशक्त बनाने का प्रस्ताव भारत को पारंपरिक चिकित्सा का वैश्विक ज्ञान केंद्र बनाने में सहायक होगा।

केंद्रीय बजट में 1 लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स और 1.5 लाख प्रशिक्षित केयरगिवर्स तैयार करने की योजना भी शामिल की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। आयुष मंत्री जाधव ने कहा कि यह बजट आयुष को केवल विकल्प नहीं बल्कि भारत की भविष्य की स्वास्थ्य प्रणाली का मजबूत स्तंभ बनाते हुए देश को समग्र और वैज्ञानिक स्वास्थ्य सेवाओं की वैश्विक राजधानी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Related Articles

Back to top button