उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, चार खंभों से विद्युत तार चोरी कर चोर फरार, सिंचाई को लेकर किसान हुए परेशान

Hapur News : थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा के जंगल से बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य चार खंभों से तार चोरी कर लिया। इस घटना के बाद करीब छह नलकूप ठप हो गए और किसान सिंचाई को लेकर परेशान हो गए। मौके पर पहुंची निगम की टीम ने मामले की जांच कर पुलिस को सूचना दी है। वहीं, किसानों ने जल्द लाइन चालू कराने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, गांव असौड़ा के रहने वाले एडवोकेट मुकुल त्यागी की नर्सरी के पास से चोर चार विद्युत खंभों से करीब 900 मीटर तार चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह किसानों को खेतों पर पहुंचने पर तार चोरी की वारदात की जानकारी हो सकी।किसानों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को तार चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

क्या बोली पुलिस

एडवोकेट मुकुल त्यागी ने बताया कि करीब छह नलकूप बिना बिजली के ठप हो गए। किसान सिंचाई करने के लिए परेशान हो गए। विद्युत निगम के अधिकारियों से जल्द दूसरी लाइन लगवाकर आपूर्ति चालू कराने की मांग की है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है अभी इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img