Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में विद्यालय से लौट रहे कक्षा 12 के छात्र से रास्ते में मारपीट, घायल

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा नगर क्षेत्र में एक विद्यालय में कक्षा बारह में पढ़ने वाले छात्र के साथ रास्ते में घेरकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में छात्र घायल हो गया। पीड़ित की ओर से कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

सिखेड़ा निवासी छात्र सगीर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह मोहल्ला रमपुरा स्थित अपने विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। छात्र का आरोप है कि आरोपी युवक पिछले 10 से 15 दिनों से एक बात को लेकर उस पर लगातार दबाव बना रहे थे।

मारपीट की घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इस संबंध में सीओ अनीता चौहान ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें