Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Jolly LLB 3 Teaser: अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने, कोर्टरूम में कॉमेडी और हंगामे का डबल डोज

Jolly LLB 3
Jolly LLB 3 Teaser: अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने, कोर्टरूम में कॉमेडी और हंगामे का डबल डोज

‘Jolly LLB 3’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी दो अलग जॉली के किरदार में नजर आ रहे हैं। जानें टीजर में क्या खास है।

‘Jolly LLB 3’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

फिल्म Jolly LLB 3 का बहुप्रतीक्षित टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस बार कहानी में ट्विस्ट यह है कि एक नहीं, बल्कि दो जॉली कोर्टरूम में भिड़ेंगे। अक्षय कुमार और अरशद वारसी अपने-अपने अंदाज में कोर्ट को हिला देने के लिए तैयार हैं।

फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' के टीजर में अक्षय कुमार, अरशद वारसी (Photo: Youtube Screengrab/@StarStudioss)

Jolly LLB 3 टीजर की शुरुआत

टीजर दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालय से शुरू होता है। यहां वकील जगदीश त्यागी उर्फ जॉली (अरशद वारसी) एक केस की सुनवाई के लिए आते हैं। जज सुंदर लाल त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) उनसे उनके गुस्से पर काबू रखने की बात करते हैं, लेकिन जॉली की हरकतें कुछ और ही इशारा करती हैं।

अक्षय कुमार की एंट्री

इसी कोर्ट में डिफेंस वकील के रूप में आते हैं जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली (अक्षय कुमार)। जैसे ही कानपुर के जॉली और मेरठ के जॉली की मुलाकात होती है, कोर्टरूम में तू-तू मैं-मैं शुरू हो जाती है। यह नोकझोंक धीरे-धीरे सब्जियों से लड़ाई और हाथापाई तक पहुंच जाती है।

Jolly LLB 3 gets a first look, teaser to be out on this date

कोर्टरूम कॉमेडी का महासंग्राम

दोनों जॉली एक-दूसरे का जीना दुश्वार करने में जुटे हैं, जबकि जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) दोनों के बीच फंसे हुए परेशान नजर आते हैं। असल वजह कि दोनों के बीच इतनी दुश्मनी क्यों है, टीजर में खुलासा नहीं किया गया है, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है।

फिल्म की रिलीज और स्टार कास्ट

Jolly LLB 3 टीजर से साफ है कि इस बार कोर्टरूम में डबल हंगामा, डबल कॉमेडी और डबल ड्रामा देखने को मिलेगा।

  • रिलीज डेट: 19 सितंबर 2025

  • निर्देशक: सुभाष कपूर

  • प्रोड्यूसर: आलोक जैन और अजीत अंधारे

  • मुख्य कलाकार: अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव

  • निर्माता कंपनी: स्टार स्टूडियो18

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें