Greater Noida West Power Cut: महागुन मायवुड्स सोसाइटी की फिर कटी बिजली, 72 लाख का बकाया

Greater Noida West Power Cut: महागुन मायवुड्स सोसाइटी की फिर कटी बिजली, 72 लाख का बकाया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में सोमवार सुबह एक बार फिर बिजली काटे जाने से हजारों निवासी प्रभावित हो गए। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) ने बकाया बिजली बिल जमा न होने के कारण यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि पिछले पांच महीनों में यह चौथी बार है जब सोसाइटी की बिजली सप्लाई काटी गई है।

जानकारी के मुताबिक सोसाइटी पर करीब 72 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। एनपीसीएल का कहना है कि बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद बिल्डर की ओर से पूरा भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई करनी पड़ी।

एनपीसीएल के प्रवक्ता Manoj Kumar Jha ने बताया कि 18 फरवरी 2026 को सोसाइटी का कुल 84.33 लाख रुपये का बिजली बिल जनरेट हुआ था, जिसे 28 फरवरी तक जमा करना था। निर्धारित समय तक भुगतान न होने पर 15 मार्च को कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की गई। हालांकि बिल्डर ने 12 से 14 मार्च के बीच 13 लाख रुपये जमा कराए, लेकिन इसके बाद भी करीब 71.40 लाख रुपये का बकाया बाकी रहा। इसी वजह से कार्रवाई करते हुए बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।

बिजली कटने से सोसाइटी में रहने वाले 5000 से अधिक परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि बिजली सप्लाई बंद होने के बाद उन्हें जनरेटर की महंगी बिजली का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे खर्च काफी बढ़ गया है।

सोसाइटी के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि वे समय पर अपने मीटर रिचार्ज कराते हैं, लेकिन बिल्डर की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि निवासी मीटर रिचार्ज करने में थोड़ी भी देरी कर दें तो तुरंत सप्लाई काट दी जाती है, जबकि बिल्डर को लंबे समय तक राहत मिलती रहती है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 14 नवंबर, 21 नवंबर और 15 दिसंबर को सोसाइटी की बिजली काटी जा चुकी है। बार-बार हो रही इस कार्रवाई से निवासी परेशान हैं और समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img