Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी पर पुलिस की सख्ती, 20 हजार का इनाम घोषित

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी हर्षित पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार गोहरा आलमगीरपुर निवासी हर्षित के खिलाफ बाबूगढ़ थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था और लगातार प्रयासों के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसी को देखते हुए अब उस पर इनाम घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

एसपी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी के संबंध में सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस अधिकारियों को सूचित करें। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार प्रभावी और सख्त कार्रवाई कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें