Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : रजवाहे की पुलिया से टकराई बाइक, दफीने में शामिल होकर लौट रहे व्यक्ति की मौत

Hapur News : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर के जंगल में स्थित रजवाहे की पुलिया से बाइक टकराने पर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक गांव पसावड़ा में एक दफीने में शामिल होने के लिए आया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के कांचरोड़ निवासी फुरकान ने बताया कि उसके पिता फिरोज अली उम्र लगभग 55 वर्ष गांव पसावड़ा में एक दफीने में शामिल होने के लिए आए थे। दफीने की नमाज अदा करने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए थे लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

इसके बाद फुरकान की तहरीर पर पुलिस ने फिरोज अली के मोबाइल फोन की लोकेशन की जांच कराई तो उनकी लोकेशन गांव आलमनगर के जंगल में पाई गई। लोकेशन के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि फिरोज अली रजवाहे में पड़े हुए थे और उनकी बाइक पास में ही पड़ी थी। पुलिस ने शव को रजवाहे से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक के रजवाहे की पुलिया से टकराने के बाद दुर्घटना में मौत होने का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें