Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

उत्तर प्रदेश : दलित पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नेताओं को हापुड़ में किया गया हाउस अरेस्ट

Hapur News : हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के संस्थापक हरीश हूण, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह बाना और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के प्रदेश सचिव सुशील आजाद को प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। यह सभी नेता मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में एक दलित पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे।

प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताते हुए यह कार्रवाई की और नेताओं को उनके आवास से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई से राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।

बीकेयू (लोकहित) के संस्थापक हरीश हूण ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल पीड़ित परिवार की समस्याएं सुनना, उन्हें न्याय का भरोसा दिलाना और संगठन की ओर से सहयोग प्रकट करना था। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया। हरीश हूण ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से पीड़ित परिवार से मिलना हर नागरिक और जनप्रतिनिधि का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन प्रशासन ने इसे दबाने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंदूक की नोक पर आवाज को कुचलने की तानाशाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) ने इस हाउस अरेस्ट को किसानों, मजदूरों और दलितों की आवाज दबाने की साजिश करार दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हाउस अरेस्ट समाप्त नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें