राज्यहिमाचल प्रदेश

SJVN: एसजेवीएन का सामाजिक सरोकार, मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में 10 लाख रुपये का योगदान

SJVN: एसजेवीएन का सामाजिक सरोकार, मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में 10 लाख रुपये का योगदान

शिमला में सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 10 लाख रुपये का अंशदान दिया है। एसजेवीएन की ओर से यह चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को भेंट किया गया। यह राशि निगम द्वारा अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी यानी सीएसआर के अंतर्गत प्रदान की गई है, जिसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और बेसहारा वर्गों को सहायता पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एसजेवीएन द्वारा किए गए इस योगदान की सराहना करते हुए इसे एक पुनीत और अनुकरणीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के माध्यम से राज्य में निराश्रित, अनाथ बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद नागरिकों के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं और ऐसे सहयोग से इन प्रयासों को और मजबूती मिलती है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता, निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा, रामपुर जल विद्युत स्टेशन के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, लुहरी जल विद्युत परियोजना (स्टेज-1) के परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा और प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय सूद की भी उपस्थिति रही।

एसजेवीएन अधिकारियों ने कहा कि निगम भविष्य में भी राज्य सरकार के सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में सहयोग करता रहेगा। मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में दिया गया यह योगदान राज्य में सामाजिक सुरक्षा और मानव कल्याण के प्रयासों को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button