Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Noida Cyber Crime: नोएडा में शेयर बाजार के झांसे में 2.28 करोड़ की ठगी, साइबर पुलिस जांच में जुटी

Noida Cyber Crime: नोएडा में शेयर बाजार के झांसे में 2.28 करोड़ की ठगी, साइबर पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में एक बड़ा साइबर अपराध सामने आया है, जिसमें ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 2.28 करोड़ रुपए की ठगी की। पीड़ित ऊर्जा मंत्रालय के रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर हैं। ठगों ने उन्हें आकर्षक मुनाफे का लालच देकर 15 से 20% फ़ीसदी का लाभ दिखाया और विश्वास में लिया।

ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पीड़ित को जोड़ा और एक विशेष ऐप डाउनलोड करने के लिए भी कहा। इसके बाद उन्होंने बार-बार संपर्क कर निवेश कराते हुए कुल 13 बार में 2 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि अपने कब्जे में ले ली। साथ ही, ठगों ने यह कहकर पीड़ित को और पैसे जमा कराने के लिए मनाया कि 10% अमाउंट निकालने के लिए अतिरिक्त राशि जमा करनी होगी।

कुछ समय बाद पीड़ित को इस पूरी योजना की ठगी होने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। साइबर पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए विभिन्न तकनीकी और डिजिटल माध्यमों से कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों को निवेश करते समय किसी भी अनजान ऐप या ग्रुप से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। इस मामले में साइबर पुलिस पीड़ित को पूरी सहायता दे रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए सभी संभावित कदम उठा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें