रियल एस्टेट कारोबार में अब होगी इंटरनेशनल कोरिया बिल्डर्स की एंट्री, सीईओ रवि कुमार एनजी से मांगी मदद

अमर सैनी

नोएडा। दक्षिण कोरिया के एक 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दौरा किया। कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन के इस प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ और आईआईटीजीएनएल के प्रबंध निदेशक एनजी रवि कुमार के साथ एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बैठक की है। दोनों अधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा और इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारत में हाउसिंग सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि दक्षिण कोरिया में आबादी का अनुपात घटने की वजह से हाउसिंग सेक्टर की मांग भी घट रही है। इसलिए दक्षिण कोरिया के रियल एस्टेट कारोबारी भारत में रियल एस्टेट कारोबारियों के साथ साझीदार बनना चाह रहे हैं।सीईओ एनजी रवि कुमार ने कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन और क्रेडाई के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कराने की बात कही है। कोरिया हाउसिंग बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जुंग वॉन जु ने कहा कि वे भारत में न सिर्फ रियल एस्टेट में साझीदार बनना चाह रहे हैं, बल्कि दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत को भी नए आयाम देकर ऊंचाइयों पर लेकर जाना चाह रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img