Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिश्वत की पेशकश, शिक्षक को ऑफिस से बाहर निकाल कर थमाया नोटिस

Mathura News : मथुरा में एक शिक्षक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिश्वत की पेशकश की, जिसके बाद बीएसए ने शिक्षक को ऑफिस से बाहर निकाल कर नोटिस थमा दिया। शिक्षक सरन सूजान पर आरोप है कि उन्होंने बीएसए को अपनी बहाली के लिए रिश्वत देने का प्रयास किया।

दरअसल, 24 अप्रैल 2025 को बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय नगला ताज़ का आकस्मिक निरीक्षण किया था, जिसमें शिक्षक सरन सूजान अनुपस्थित मिले थे। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था और जांच के आदेश दिए गए थे। 5 जनवरी को शिक्षक सरन सूजान बीएसए ऑफिस में पहुंचे और अपनी बहाली के लिए रिश्वत देने का प्रयास किया।

बीएसए रतन कीर्ति ने शिक्षक को ऑफिस से बाहर निकाल कर विभागीय कार्रवाई हेतु नोटिस थमा दिया। बीएसए ने पूरे मामले की जानकारी शासन को भेज दी है। शिक्षा विभाग में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है और ऐसे शिक्षकों में खौफ है जो रिश्वत के जरिए अपनी ट्रांसफर पोस्टिंग और बहाली के काम में लगे रहते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें