Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad: फरीदाबाद में एसबीआई लॉकर तोड़ने के मामले में बैंक मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

SBI Locker Theft, Faridabad Crime, Bank Manager Arrest, Preeti Kataria

Faridabad: फरीदाबाद में एसबीआई लॉकर तोड़ने के मामले में बैंक मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) शाखा में लॉकर तोड़ने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बैंक मैनेजर और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में तत्कालीन बैंक मैनेजर प्रीति कटारिया, कर्मचारी भावना नरवाल, पूर्व मैनेजर ए.के. सिंह और विक्रेता नीरज शर्मा शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित ग्राहक सी ए डी सी गर्ग और उनके मित्र सतीश मित्तल ने बताया कि उनका लॉकर वर्ष 2014 से बैंक में था, जिसमें लगभग एक किलो सोना और तीन किलो चांदी के आभूषण रखे थे। 30 जनवरी 2026 को जब उन्होंने बैंक जाकर लॉकर खोला तो पाया कि लॉकर किसी अन्य को अलॉट कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच में जुटकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीसी गर्ग और उनके मित्र ने बताया कि उन्हें अफसोस है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में लगभग चालीस दिन लग गए, जबकि बैंक की अपनी इंटरनल रिपोर्ट में केवल तीन लोगों की गलती मानी गई थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूछताछ के बाद चोरी हुई ज्वेलरी की स्थिति सामने आएगी और वे अपने नुकसान की रिकवरी कर पाएंगे। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने मीडिया से बात करने से इनकार किया और कहा कि मामले में ऊपर के अधिकारियों ने मीडिया में बयान देने से मना किया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें