Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पत्नी ने पति को जड़ा थप्पड़, दर्ज कराया मुकदमा

बच्ची पहले से ही ऑटिज्म नाम की बीमारी का शिकार है
माता-पिता के आपसी झगड़ों का असर बच्चों पर पड़ता है। माता-पिता के झगड़े में एक बच्ची का मासूम बचपन बंट गया है।

अमर सैनी

नोएडा।माता-पिता के आपसी झगड़ों का असर बच्चों पर पड़ता है। माता-पिता के झगड़े में एक बच्ची का मासूम बचपन बंट गया है। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा के आईआईटीएल निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू सोसाइटी में मंगलवार की शाम को देखने को मिली। यहां बेटी को सोसायटी में उसकी मां के पास छोड़ने आए तलाकशुदा पति पर देरी हो जाने के चलते पत्नी ने चांटा मार दिया।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मासूम बच्ची सहमी हुई थी। पूरे घटनाक्रम को देख रही है। बच्ची पहले से ही ऑटिज्म नाम की बीमारी का शिकार है। इस घटना के बाद उसके संवेदनशील मन पर गहरा प्रभाव पढ़ने की बात कही जा रही है। मामले में बच्ची की मां ने अपने पति के खिलाफ ही अपहरण का मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) पति का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। इन दोनों की एक बेटी है, जिसकी उम्र करीब 12 वर्ष है। अदालत के आदेश पर पति अपनी बेटी को दोपहर 2:30 बजे से लेकर रात के आठ बजे तक अपने साथ रख सकता है। इसके बाद पिता को अपनी बेटी को उसकी मां के सुपुर्द करना होगा। मंगलवार को बच्ची सो गई थी। जिसके चलते पिता को थोड़ी सी देर हो गई । वह अपनी बेटी को लेकर सोसाइटी के गेट पर पहुंचा तो पत्नी भड़क गई और उसने बेटी के पिता को चांटा मार दिया।
जब इसका विरोध किया गया तो हाथापाई शुरू हो गई।महिला के साथ सोसाइटी के गार्ड भी आ गए । यह पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया । यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया गया । वीडियो के साथ पुलिस अधिकारियों को भी जोड़ दिया गया। इस मामले में महिला ने अपने पति पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *