Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सांसद हेमा मालिनी को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन

Mathura News : मथुरा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सांसद हेमा मालिनी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें पत्रकारों के हित में आवाज उठाई गई। ज्ञापन में ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं और उनके उत्थान के लिए कई मांगें शामिल हैं।

जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने सांसद से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि तहसील स्तर पर सभी दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं को मान्यता प्रदान करने के लिए पुराने नियमों में संशोधन किया जाए, तहसील और मंडल स्तर पर पत्रकार हितों की रक्षा के लिए स्थाई समितियों का गठन हो, और सभी ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा जाए।

इसके अलावा, ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश स्तरीय पत्रकार और विज्ञापन मान्यता समितियों में संगठन के दो प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए, लखनऊ में संगठन के कार्य संचालन के लिए ‘दारुलशफा’ में निःशुल्क भवन उपलब्ध कराया जाए, पत्रकारों की समस्याओं के अध्ययन और त्वरित समाधान के लिए पृथक ‘ग्रामीण पत्रकार आयोग’ का गठन हो, और कार्य के दौरान किसी विवाद की स्थिति में पत्रकारों पर सीधे एफआईआर दर्ज न हो।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल के साथ उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह, मंत्री बलवीर सिंह, सदर तहसील अध्यक्ष अनुज सिंघल, पंकज लवानिया, छाता तहसील अध्यक्ष विक्रम सैनी, महामंत्री सत्यपाल सिंह, मीडिया प्रभारी संतोष कश्यप सहित राजकुमार सिसोदिया, सत्यवीर सिंह, धर्मेंद्र सिसोदिया, धीरज, प्रेमवीर सिंह, विष्णु सिसोदिया, कृष्णा ठाकुर, सौरभ, गौरव और दीपक सिंह जैसे वरिष्ठ पत्रकार साथी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें