Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में साइबर ठगों ने 9.72 लाख रुपये चूना लगाया

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पीलाबंदपुर निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने उसके खाते से 9.72 लाख रुपये साफ कर दिए। खाते से रुपये निकाले जाने का जब पीड़ित के मोबाइल फोन पर मैसेज आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने साइबर थाने में शातिर ठगों के खिलाफ मुकदम दर्ज कराया है।

गांव पीपलाबंदपुर निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बीती 23 दिसंबर को उसके पास एक फोन कॉल आई। उसका पिलखुवा में स्थित एक्सिस बैंक में खाता है। फोनकर्ता ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके खाते में पड़े 9.72 लाख रुपये साफ कर दिए। जैसे ही उसके बाद रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

आनन फानन में वह बैंक में पहुंचा और अपने खाते को बंद कराने का काम किया। जिसके बाद उसने साइबर थाने पहुंचकर साइबर ठगी के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। इस मामले में साइबर थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर रकम को वापस कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें