Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : बांके बिहारी मंदिर के ‘लापता’ खजाने पर संतों का आक्रोश: PM से CBI जाँच की मांग

Mathura News : उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बाँके बिहारी जी मंदिर के वर्षों से बंद ‘तोषखाने’ के खुलने के बाद उपजा विवाद गहराता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कमरे को खोले जाने पर भक्तों और स्थानीय लोगों द्वारा अपेक्षित अरबों रुपये के सोने, चांदी, हीरे-जवाहरात और संपत्ति के महत्वपूर्ण कागजात नहीं मिले, जिससे सनातनी हिंदू समाज और ब्रजवासी संतों में भारी रोष व्याप्त है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जाँच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और तुरंत सीबीआई जाँच कराने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि सरकारी सील की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर कुछ व्यवस्थापकों ने सनातन धर्म के अनुयायियों द्वारा दान की गई बहुमूल्य संपत्ति की चोरी की है।

फलाहारी जी महाराज ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि दोषियों की संपत्ति की भी जाँच कराई जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 19 अक्टूबर, 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा गया था, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक इस विषय पर कोई संज्ञान नहीं लिया है।

संत समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि करोड़ों श्रीकृष्ण भक्तों की भावनाओं को समझते हुए इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जाँच जल्द शुरू नहीं की गई, तो वे और अन्य साधु-संत आमरण अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होंगे ¹।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें