Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Faridabad Crime: फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी व बेचने-खरीदने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad vehicle theft, AVTS2 police Faridabad,

Faridabad Crime: फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी व बेचने-खरीदने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा AVTS 2 ने वाहन चोरी कर बेचने और खरीदने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 10 चोरीशुदा मोटरसाइकिलें और एक चोरीशुदा ब्रेजा गाड़ी बरामद की गई हैं। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त अपराध के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। एसपी अपराध वरुण कुमार दहिया ने बताया कि दिनेश निवासी शाहजहॉपुर ने अपनी मोटरसाइकिल चिराग रिजॉर्ट की पार्किंग में खड़ी की थी, जब वह लौटे तो वह चोरी हो चुकी थी। थाना सेक्टर 58 में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने गुलफान उर्फ पुटिया (22) निवासी पचगांव नूंह, फारुख (30) निवासी तावडू नूंह और विपिन (28) निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गुलफान अपने एक साथी के साथ पहले इलाके की रैकी करता और फिर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देता। चोरी की मोटरसाइकिलें वह सस्ते दामों में बेच देता था। फारुख ने गुलफान से 5,000 रुपये में एक चोरी की मोटरसाइकिल खरीदी थी। चोरी की मोटरसाइकिलों को मुजेसर एरिया के बंद पड़ी पावर हाउस की चारदीवारी में रखा जाता था। गुलफान पर पहले से 20 चोरी के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। वहीं एक अन्य मामले में अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने विपिन को भूपानी क्षेत्र से चोरी की ब्रेजा गाड़ी सहित गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई फरीदाबाद में लगातार हो रही अपराध नियंत्रण और वाहन सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें