Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: कृष्णा नगर में 1.5 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, ताला‑चाबी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Krishna Nagar theft, Delhi crime news, Lock and Key gang

Delhi Crime: कृष्णा नगर में 1.5 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, ताला‑चाबी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में हुई करीब 1.5 करोड़ रुपये की चोरी की गुत्थी को जिले के स्पेशल स्टाफ ने सुलझाते हुए ताला-चाबी गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास 25 लाख रुपये मूल्य का सोना-चाँदी, क्रेटा कार और मोटरसाइकिल बरामद हुई।

शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सम्राट सिंह और समीट उर्प सुमित सिंह के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि 12 सितंबर को कृष्णा नगर निवासी मुन्ना लाल सुराणा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 11 सितंबर की रात घर बंद करके वे पत्नी के साथ बाहर गए थे। अगली दोपहर लौटने पर मुख्य गेट टूटा मिला और अंदर देखा गया कि अलमारियों और कमरों के ताले टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर लगभग 1 किलो सोना, 11 किलो चांदी और हीरे-मोती के कई आभूषण चोरी पाए गए। थाना कृष्णा नगर ने शिकायतकर्ता के बयान पर मुकदमा दर्ज किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले की स्पेशल टीम को जांच में लगाया गया। टीम ने घटना स्थल से लेकर इंदौर तक 2500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी सर्विलांस लगाया और अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड की पड़ताल की। स्थानीय सूत्रों की मदद से दो संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ताला-चाबी गैंग के सदस्य हैं, जो प्रदेशों गुजरात और महाराष्ट्र की सीमाओं में सक्रिय हैं।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह दिल्ली आता है और नई-पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास सस्ते होटलों में ठहरता है। दिन में वे ताला-चाबी बाला बनकर कॉलोनियों में घूमते हैं और ऐसे घर चुनते हैं जो 2-3 दिन के लिए बंद हों। चोरी करने के लिए पहले घर का निरीक्षण करते हैं, उसके बाद चोरी को अंजाम देते हैं और फरार होने से पहले उस बाइक को छोड़कर दूसरी चोरी की बाइक का इस्तेमाल करते हैं ताकि पुलिस के लिए कोई सुराग न रहे। इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है और स्पेशल टीम अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें