Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi: दिल्ली के स्कूली छात्र के मौत मामले के बाद सभी छात्रों की मेंटल हेल्थ जांच का बड़ा फैसला

Delhi student suicide, school mental health check, Ashish Sood

Delhi: दिल्ली के स्कूली छात्र के मौत मामले के बाद सभी छात्रों की मेंटल हेल्थ जांच का बड़ा फैसला

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के एक स्कूल में शौर्य पाटिल नाम के छात्र की आत्महत्या की घटना ने सरकार, स्कूल प्रशासन और अभिभावकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। राजधानी में अभिभावक न्याय की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली के सभी स्कूलों में बच्चों की मेंटल हेल्थ प्रैक्टिस का व्यापक रिव्यू कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत दिल्ली के हर स्कूल में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे की मेंटल हेल्थ की जांच की जाएगी।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सीबीएसई द्वारा तय किए गए मेंटल हेल्थ स्टैंडर्ड का पालन सभी स्कूलों में ठीक तरीके से हो रहा है या नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी स्कूल को मेंटल हेल्थ फ्रेमवर्क को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सहायता की जरूरत है, तो सरकार उसकी पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा, “हमारी जिम्मेदारी है कि अगली पीढ़ी मानसिक रूप से स्वस्थ रहे और किसी भी परेशानी में न पड़े।”

शौर्य पाटिल की मौत के बाद बने दबाव और अभिभावकों की चिंता को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने इस दिशा में तेजी दिखाई है। दिल्ली के स्कूलों में मेंटल हेल्थ जांच के लिए एक विशेष कमेटी गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर सरकार के पास आने की उम्मीद है।

इस प्रक्रिया के दौरान न केवल छात्रों की मानसिक स्थिति का आकलन किया जाएगा, बल्कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के अनुरूप स्कूलों में बड़े स्तर पर अपग्रेड भी किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि यह कदम छात्रों की सुरक्षा, मानसिक मजबूती और एक स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए बेहद जरूरी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें